आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आज कठिन समय में कोई रास्ता निकल आएगा फिर भी किसी महत्वूपर्ण काम को अभी शुरु नहीं करें। यात्रा बिल्कुल नहीं करें, कष्टदायक रहेगी। संतान को लेकर विशेष चिंता रहेगी। किसी काम के समय पर न हो पाने का मलाल रहेगा। आर्थिक दृष्टि से समय ठीकहै परंतु कुछ उलझनें बनी रहेंगी। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं, यदि आप अन्य लोगों की मदद भी लें। घर-परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। क्रोध पर काबू पाना होगा। यदि नौकरी करते हैं तो किसी काम को पूरा करने में बहुत अड़चनें आएंगी। आपकी जवाबदेही रहेगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो कर्मचारियों से कुछ समस्याएं रहेंगी। मानसिक तनाव शाम तक बना रहेगा।

वृषभ: आज भाग-दौड़ काफी रहेगी। महत्व का दिन है, किसी बकाया काम को पूरा करने के लिए आप बहुत कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। आर्थिक लाभ अनुपात से अधिक हो सकता है, दैनिक आय बढ़ेगी, दैनिक खर्चा भी बढ़ेगा। मित्रों से मिलना होगा। उपहार मिल सकता है। प्रेम संबंध में अनुकूल स्थिति रहेगी। नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी सलाह को सम्मान दिया जाएगा। दोपहर बाद अचानक एक काम छोडक़र दूसरे में लग सकते हैं। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा, उसका लाभ मिल सकता है परंतु उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करें। दाम्पत्य जीवन में सौहाद्र्र बढ़ेगा। काम अधिक होने के कारण व्यक्तिगत रिश्तों के लिए मुश्किल से समय निकाल पाएंगे।


मिथुुन: समय लाभ का बना हुआ है। शुभ घटनाएं अधिक रहेंगी अत: अपने हर कदम सोच-समझ कर उठाएं। राज्य पक्ष से लाभ होगा। जहां काम करते हैं, वहां अनुकूल स्थिति बनेंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए जो उपाय करेंगे, वो सफल हो जाएंगे। आज सार्वजनिक दृष्टि से सम्मान हो सकता है, आपकी प्रशंसा की जाएगी। संतान की तरफ से कुछ पीड़ा रहेगी और आप उनका समाधान नहीं कर पाएंगे। किसी गलती से लेन-देन के मामले में नीचा देखना पड़ सकता है। विरोधियों को कुछ कहने का मौका मिलेगा। कानूनी विवाद में सावधानी से काम लें और कोई लापरवाही नहीं करें। निजी रिश्ते प्रगाढ़ होंगे, एक-दूसरे का मान करेंगे।